आज की GSA कक्षा में हमें टाटा स्कॉलर्स लीग के बारे में बताया गया। टाटा समूह के बारे में जानकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे पता चला कि जमशेदजी टाटा एक महान और मेहनती व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके जीवन से मुझे प्रेरणा मिली कि हमें भी अपने जीवन में बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। हमें गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए तथा शिक्षा को महत्व देना चाहिए।
मैं भी बड़ी होकर एक अच्छी और जिम्मेदार इंसान बनना चाहती हूँ और अपने देश की तरक्की में योगदान देना चाहती हूँ।
धन्यवाद।
साक्षी पटेल
कक्षा 8
सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:
Post a Comment