Showing posts with label पानी. Show all posts
Showing posts with label पानी. Show all posts

Sunday, 27 July 2025

जानवरों का आंतरिक जीवन - Sunbeam Gramin School

अध्याय – आराम

जानवरों के लिए आराम का मतलब है कि वे अपने प्राकृतिक व्यवहार को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकें और अपने वातावरण में सहज महसूस करें। इसमें पर्याप्त भोजन और पानी, उपयुक्त तापमान, सुरक्षित आश्रय, बीमारियों या चोटों से मुक्ति, सामाजिक संपर्क, सुरक्षा की भावना और तनाव या डर से मुक्ति शामिल है।

एक ऐसा वातावरण, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से घूम सकें, खेल सकें और अपनी प्राकृतिक आदतों को पूरा कर सकें, वास्तव में उनके लिए आरामदायक होता है।

धन्यवाद।
सीमा

जानवरों के आराम या सुख का अर्थ है उनकी ज़रूरतों को पूरा करना। इसके लिए उन्हें एक ऐसा प्राकृतिक वातावरण मिलना चाहिए, जिसमें भोजन, पानी और सुरक्षित स्थान उपलब्ध हों।
हमें पेड़ों की कटाई कम करनी चाहिए, चिड़ियाघर और अभयारण्य जैसे स्थान बनाकर उन्हें संरक्षण देना चाहिए। ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जो उनके लिए हानिकारक हों या उन्हें कष्ट या चोट पहुँचाएँ।
इससे वे सुरक्षित और आराम से जीवन जी सकेंगे।

धन्यवाद।
सूरज पटेल

Reflections Since 2021