Tuesday, 5 October 2021

मेरा पसंदीदा फल - युग वीर सिंह

Image courtesy https://www.medicalnewstoday.com

आम मेरा पसंदीदा फल है।ये गर्मी के मौसम में मिलता है।आम फलों का राजा है। ये पीले रंग का होता है ,कई आम हरे रंग के भी होते हैं। आम का जूस बनाया जाता है। आम का अचार भी बनाया जाता है। आम की चटनी भी बनाई जाती है जो कि मुझे बहुत पसंद है। आम की बहुत सी किस्म है जैसे चौसा, दशहरी ,तोता परी, सफेदा इत्यादि। आम सबसे स्वादिष्ट फल है आम का मुरब्बा भी बनाया जाता है।फलों में से आम मुझे बहुत पसंद है।

युग वीर सिंह
कक्षा प्रथम
दि फैबइंडिया स्कूल

Saturday, 2 October 2021

Reflections Since 2021