Showing posts with label व्यक्ति. Show all posts
Showing posts with label व्यक्ति. Show all posts

Wednesday, 1 October 2025

क्षमा - एक सुगंधित और सकारात्मक क्रिया - सीमा

क्षमा करने का कार्य स्वयं एक सुगंधित और  सकारात्मक क्रिया है , ठीक वैसे ही जैसे एक फूल पैरों से कुचले जाने के बावजूद अपनी सुगंध बिखेरता है । 

क्षमा करने से न केवल दूसरो का भला होता है बल्कि यह स्वयं क्षमा करने वाले को भी नकारात्मक भावनाओं से मुक्त करता है और सकारात्मक ऊर्जा  से भरता है क्षमा करना केवल दूसरे व्यक्ति  को माफ करना नहीं हैं , बल्कि  क्रोध, कड़वाहट  से खुद को मुक्त करना भी है।                                       

सीमा, कक्षा - 8
सनबीम ग्रामीण स्कूल

Thursday, 8 May 2025

सपने देखो - सनबीम ग्रामीण स्कूल करसड़ा, वाराणसी

भविष्य उन्ही का है जो सपने देखते हैं। बिना सपना देखे हम सफल नहीं हो सकते। यदि हम सपने देखते हैं तो उसे पूरा करने की कोशिश करते रहना चाहिए।

विशाखा यादव 
कक्षा -8

भविष्य उन्ही का है जो अपने सपनों की खूबसूरती में विश्वास रखते हैं। अगर हम सपने नहीं देखेंगे तो हमारा जीवन अधूरा है। पहले हम सपने देखते हैं फिर उसको पूरा करने की कोशिश करते हैं। हर काम के पीछे कोई न कोई सपना होता है।

नैन्सी मौर्या 
कक्षा-8

सपने देखना हमारे लिए आवश्यक है, अगर हम सपने नहीं देखेंगे तो लक्ष्य तय नहीं कर पायेंगे। किसी भी कामयाब व्यक्ति के पीछे उनके सपनों का हाथ होता है इसलिए सपना देखना आवश्यक है।

सूरज पटेल 
 कक्षा -8

Reflections Since 2021