Friday, 13 June 2025

खुशी बांटने का हुनर - Rubal Kaur

 

दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखना एक बहुत बड़ा हुनर है और जो इंसान यह हुनर सीख जाता है, वह कभी भी दुखी नहीं होता। दूसरों की खुशी के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी की मदद करके हम दूसरों को खुश कर सकते हैं। जब तक हम उनके साथ होते हैं, उनका हौसला बना रहता है और उन्हें सहारा भी मिलता है, तो वे बहुत खुश होते हैं।

बड़ों को कैसे खुश कर सकते हैं: बड़ों का सम्मान करके, उनकी बातों को सुनकर और उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखकर। बड़े जब हमें कुछ बोलते हैं, तो हमें उनकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए। उनकी बातों को समझना चाहिए। जब बड़े हमें डांटते हैं, तो वह हमारी भलाई के लिए ही डांटते हैं। हमें उन्हें गलत नहीं समझना चाहिए और उल्टा जवाब नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे उनका मान सम्मान ठेस पहुँच सकता है। किसी को खुश करने की कोशिश करना उनके मुश्किल समय में सहानुभूति और समर्थन दिखाने का एक तरीका है।

— रुबल कौर

No comments:

Post a Comment

Reflections Since 2021