रक्षित कुमार सिंह, कक्षा – 8
Sunday, 17 May 2026
मेहनत और जिम्मेदारी का संदेश -Sunbeam Gramin School
Thursday, 6 November 2025
सम्मान और संवेदना: जीवन का मूल मूल्य - सनबीम ग्रामीण स्कूल
हमें अपने मतलब के लिए दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए का मतलब है कि हमें अपने फायदे के लिए दूसरों को तकलीफ या कष्ट नहीं देना चाहिए इसका अर्थ है कि हमें दूसरों की भावनाओं और जरूर का सम्मान करना चाहिए और दूसरों के साथ वैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसे जैसा हम खुद के लिए नहीं चाहते हैं जैसे उस बच्चे को जो घर के बाहर कर दिया गया था उसे ठंड लग सकती थी या कोई जानवर उठा कर ले जा सकता था या किडनैप भी हो सकता था तो हमें यह समझना चाहिए कि हम अपने फायदे के लिए किसी के साथ ऐसा व्यवहार ना करें जिससे कि किसी को कष्ट हो। हमें दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए जो हम स्वयं अपने साथ दूसरों से अपेक्षा करते हैं। नैतिक सिद्धांत है जो सहानुभूति और दूसरों के प्रति सम्मान पर जोर देता है किसी के साथ ऐसा व्यवहार ना करें जिससे उसे दुख या परेशानी हो। कभी-कभी हम छोटी समस्या का समाधान करने के लिए बड़े से बड़ा कदम उठा लेते हैं जो कि गलत है जिसमें केवल हमारा ही फायदा होता है लेकिन दूसरों का नुकसान होता है। इसलिए कुछ भी करने से पहले सोच समझ कर कोई कदम उठाए ताकि किसी को हमारी वजह से दुख न पहुंचे।
Sunday, 19 October 2025
लिहाज-ए-इंसानियत: दूसरों के साथ सम्मान और प्यार — Reena Devi
इंसानियत का मतलब है दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना, उनके दुःख और सुख को समझना और मदद का हाथ बढ़ाना। वहीं "लिहाज-ए-इंसानियत" मिलता है। इसका अर्थ है हर इंसान के साथ इज्जत और प्यार के साथ पेश आना।
आज की दुनिया में लोग अपने स्वार्थ और लालच में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे दूसरों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखते। लेकिन अगर हम अपनी जिंदगी में इंसानियत और लिहाज को अपनाएँ, तो समाज में प्यार और सहयोग बढ़ता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई गरीब या परेशान व्यक्ति हमारे पास मदद के लिए आता है और हम मदद करते हैं, तो यही हमारी इंसानियत और लिहाज दिखाता है।
लिहाज-ए-इंसानियत केवल दूसरों की मदद करना नहीं है, बल्कि उनकी गरिमा बनाए रखना भी है। हमें किसी की जाति, धर्म, रंग या स्थिति देखकर उसे कम नहीं समझना चाहिए। हर इंसान के साथ समान व्यवहार करना, उसके साथ धैर्य और समझदारी रखना—यही सबसे बड़ी इंसानियत है।
अगर हम समाज में यह भावना फैलाएँ कि हर व्यक्ति की इज्जत महत्वपूर्ण है और हर किसी के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए, तब न केवल समाज बेहतर बनता है, बल्कि हमारी आत्मा भी शांति और संतोष महसूस करती है। लिहाज-ए-इंसानियत न केवल शब्द है, बल्कि यह हमें जीने का तरीका भी समझाता है। यह हमें दूसरों के साथ प्यार, सम्मान और समझदारी से पेश आने का मार्ग भी सिखाता है।
— Reena Devi, Arthur Foot Academy
लिहाज़-ए-इंसानियत (मानवता का सम्मान) — साक्षी पाल
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से यह उदाहरण दिया कि सभी मनुष्य समान हैं। किसी की जाति, धर्म, भाषा या वेशभूषा से नहीं, बल्कि उसके कर्म और भावना से उसकी पहचान होती है। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच और भेदभाव की दीवारों को तोड़ते हुए सबको प्रेम, एकता और करुणा का संदेश दिया। इस एपिसोड में अमरदीप सिंह जी द्वारा की गई प्रस्तुति अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके शब्दों और दृश्यों के माध्यम से हमें एहसास होता है कि गुरु नानक देव जी के उपदेश केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज के युग की भी आवश्यकताएँ हैं।
आज जब दुनिया विभाजन, असहिष्णुता और स्वार्थ से घिरी है, तब यह संदेश पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। गुरु नानक जी ने कहा था—"ना कोई हिंदू, ना कोई मुसलमान, सब इंसान हैं।" यही वाक्य हमें सिखाता है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
एपिसोड के दौरान दिखाई गई जगहों, गुरुद्वारों की शांति और श्रद्धा से भरे लोगों के चेहरे यह दर्शाते हैं कि प्रेम और सद्भाव का प्रकाश कभी मंद नहीं होता। यह श्रृंखला हमें आत्मचिंतन करने का अवसर देती है—क्या हम अपने जीवन में उस प्रकाश को आगे बढ़ा पा रहे हैं?
मैंने सीखा कि मानवता ही सच्चा धर्म है। जब हम दूसरों के सुख-दुख को महसूस करते हैं और मदद करते हैं, तब हम ईश्वर के करीब आते हैं। सम्मान देना ही इंसानियत की पहचान है। किसी की स्थिति या मतभेद देखकर नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में उसका आदर करना आवश्यक है। सम्मान और करुणा से ही समाज में शांति स्थापित होती है।
आध्यात्मिकता का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भलाई करना है। यह एपिसोड हमें यह समझने में मदद करता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बुद्धि का विकास नहीं, बल्कि चरित्र का निर्माण भी है। जब हम एक-दूसरे के साथ प्रेम, सहानुभूति और सम्मान से पेश आते हैं, तो हम न केवल बेहतर विद्यार्थी या शिक्षक बनते हैं, बल्कि बेहतर इंसान भी बनते हैं।
हमारे स्कूल समुदाय में जब बच्चे इस तरह की कहानियाँ सुनते हैं, तो उनमें नैतिकता, सहानुभूति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। यही Joy of Learning और Joy of Giving है।
— साक्षी पाल, आर्थर फुट अकादमी
इंसानियत सबसे बड़ा धर्म - साक्षी खन्ना
गुरु नानक देव जी का जीवन हमें सिखाता है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने अपने जीवन के हर कार्य में प्रेम, समानता और करुणा का संदेश दिया।
इस एपिसोड "लिहाज़-ए-इंसानियत" का अर्थ है दूसरों का आदर करना, उनकी भावनाओं की कदर करना और हर इंसान को बराबर मानना। गुरु नानक जी ने बताया है कि ईश्वर किसी एक धर्म, जाति या वर्ग में नहीं बसता, बल्कि हर जीव में मौजूद है। इसलिए जब हम किसी व्यक्ति का सम्मान करते हैं, उसकी मदद करते हैं या उसके प्रति दया दिखाते हैं, तो यह किसी पूजा से कम नहीं होता। सच्ची भक्ति वहीं है जो मानवता में दिखाई दे।
आज के समय में, जब लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं और समाज में भेदभाव बढ़ रहा है, तब गुरु नानक जी की यह सीख और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह एपिसोड हमें सिखाता है कि कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता; हर इंसान ईश्वर की रचना है। जब हम दूसरों के विचारों और भावनाओं का आदर करते हैं, तो हम दुनिया में शांति और भाइचारे का वातावरण बनाते हैं।
मानव जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी इंसानियत में छिपी होती है। गुरु नानक जी ने सिखाया कि इंसान को उसके धर्म, जाति, रूप या रंग से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव और व्यवहार से जाना जाता है। और जब गुरु नानक जी अपनी यात्राओं पर निकले, तो उन्होंने हर देश और हर धर्म के व्यक्ति को एक ही बात कही—सबका मालिक एक है। उन्होंने बताया कि जब हम दूसरों की तकलीफ समझते हैं, उनकी मदद करते हैं और सबके साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं, तभी सच्ची इबादत होती है।
— साक्षी खन्ना, आर्थर फुट अकादमी
धर्म और जाति से ऊपर उठकर प्रेम - Swati
लिहाज-ए-इंसानियत (मानवता का सम्मान) हमें गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी एक गहरी प्रेरणा देता है। गुरु नानक जी ने हमेशा यह सिखाया कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है। धर्म, जाति, भाषा या रंग से ऊपर उठकर उन्होंने प्रेम, सम्मान और आदर का संदेश दिया। "लिहाज-ए-इंसानियत" अर्थ ही है—हर इंसान का सम्मान करना, चाहे वह कोई भी हो।
आज की दुनिया में, जहाँ लोग अपने स्वार्थ और भेदभाव में उलझे हुए हैं, वहाँ गुरु नानक जी की यह शिक्षा हमें याद दिलाती है कि सच्चा धर्म वही है जो दूसरों के लिए करुणा और आदर सिखाए। जब हम दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, तभी समाज में शांति और भाईचारा पनपता है।
इस एपिसोड से यह सीख मिलती है कि हमें अपनी सोच को सीमाओं से बाहर निकालकर पूरे मानव समाज को एक परिवार की तरह देखना चाहिए। अगर हर व्यक्ति "मानवता का सम्मान" अपने जीवन का कर्तव्य बना ले, तो नफरत, भेदभाव और हिंसा अपने आप खत्म हो जाएगी।
गुरु नानक देव जी ने अपनी यात्राओं के माध्यम से हमें सिखाया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब हम हर व्यक्ति को समान की दृष्टि से देखते हैं, तो समाज में प्रेम और शांति अपने आप जन्म लेते हैं। अगर हम हर किसी के साथ प्यार, दया और बराबरी से पेश आएं, तो यह संसार सुन्दर बगिया बन सकता है, जहाँ हर फूल एक सा महकता है।
अगर हम इन बातों को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो यह दुनिया एक सुन्दर परिवार बन सकती है, जहाँ न कोई ऊँच-नीच है, न भेदभाव, सिर्फ प्यार, सम्मान और एकता।
"इंसान बनना ही सबसे बड़ी इबादत है, और लिहाज-ए-इंसानियत ही जीवन का असली अर्थ है।"
— Swati, Arthur Foot Academy
Sunday, 28 September 2025
ईमानदारी – असली जीत का मार्ग - Sakshi Khanna
ईमानदारी अपनाने से हमें संतोष मिलता है और लोग हम पर विश्वास करते हैं। यदि समाज का हर व्यक्ति ईमानदारी को अपनाए तो समाज और देश दोनों उन्नति की ओर बढ़ेंगे।
यदि हम ईमानदारी से जीते हैं तो हमें कभी डर नहीं लगता, क्योंकि अपने कर्मों को छुपाना नहीं पड़ता। ईमानदार व्यक्ति हमेशा आत्मविश्वासी होता है और समाज में उसका मान-सम्मान बढ़ता है। यह गुण हमें सच्चा इंसान बनाता है।
आज के समय में, जब धोखाधड़ी बढ़ रही है, तब ईमानदारी का महत्व और भी बढ़ गया है। यह हमें न केवल सफलता दिलाती है, बल्कि समाज में एक अच्छा और शांत वातावरण भी बनाती है।
कभी-कभी कठिन परिस्थितियों में ईमानदार रहना आसान नहीं लगता, लेकिन याद रखना चाहिए कि ईमानदारी हमें सही राह पर रखती है। यही हमें लंबे समय तक सफलता और विश्वास दिलाती है। असली जीत वही है जो ईमानदारी से जीती जाती है।
Tuesday, 26 August 2025
कृतज्ञता का महत्व- Sunbeam Gramin School
कृतज्ञता का अर्थ है किए हुए उपकार को मानना और उसके प्रति आभार व्यक्त करना। कृतज्ञता एक सकारात्मक भावना है, जो किसी के प्रति दयालुता या सहायता के लिए सराहना व्यक्त करती है। कृतज्ञता एक गुण है और मानवता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यह हमें दूसरों के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना रखने में मदद करती है।
आजकल के बच्चे भी बहुत-सी चीज़ों के महत्व को नहीं समझते। भोजन, कपड़े, आरामदायक बिस्तर और खिलौने, पढ़ने के लिए स्कूल, छुट्टियाँ और जन्मदिन की पार्टियाँ — ये सब वे सामान्य मान लेते हैं। बहुत कम बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें इन सबका सही महत्व “पता” होता है। वास्तव में वे ही बच्चे इन सभी चीज़ों के लिए कृतज्ञ होते हैं। हमें भी जो सुविधाएँ प्राप्त हैं, उनके लिए कृतज्ञ होना “चाहिए”।
कृतज्ञता, यानी किसी के प्रति आभार व्यक्त करना, जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने और खुशी पाने में सहायक होता है।
कृतज्ञता एक ऐसी भावना है, जो हमें जीवन की अच्छी चीज़ों को पहचानने और उनके लिए आभारी होने में मदद करती है। जब हम कृतज्ञ होते हैं, तो हम सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं और नकारात्मक विचारों से दूर रहते हैं। इससे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
कृतज्ञता हमें दूसरों के प्रति अधिक दयालु और सहानुभूतिपूर्ण बनाती है, जिससे हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं। जब हम अपने जीवन की छोटी-छोटी चीज़ों के लिए भी आभारी होते हैं, तो हम अधिक खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं।
कृतज्ञता का अर्थ है – किसी के प्रति किए गए उपकार या सहायता को मानना और उसके प्रति आभार व्यक्त करना। यह एक सकारात्मक भावना है, जो सम्मान और भरोसे की भावना से जुड़ी होती है।
कृतज्ञता का अर्थ :
-
दयाभाव रखना : किसी के द्वारा की गई मदद या उपकार को याद रखना और उसका सम्मान करना।
-
आभार व्यक्त करना : किसी के प्रति अपनी भावनाओं और आभार को शब्दों या कर्मों से व्यक्त करना।
-
सकारात्मकता : कृतज्ञता एक सकारात्मक भावना है, जो दूसरों और स्वयं की भावनाओं को बढ़ाती है।
कृतज्ञता के लाभ :
-
सकारात्मक दृष्टिकोण : यह जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।
-
मजबूत रिश्ते : कृतज्ञता दूसरों के साथ संबंधों को मजबूत बनाती है।
– Nainisha Maurya
Class – 5
Friday, 22 August 2025
कृतज्ञता: जीवन का अनमोल गुण - सिमरन कौर
जब ऐसा करने पर हमें खुद को खुशी मिलती है, तो क्यों न हम दूसरों की खुशी के लिए आभार व्यक्त करें। ऐसा करने से एकता और समानता, प्रेम बढ़ता है।
कृतज्ञता वह पूंजी है जो हर व्यक्ति में होती है। परंतु कभी-कभी इंसान अपने अहंकार (ego) के कारण सामने वाले व्यक्ति को उसकी मदद के लिए आभार व्यक्त नहीं करता। यह गलत है। जैसे हमें खुशी मिलती है, वैसे ही हमें दूसरों के लिए भी और अपनों को खुश रखने के लिए कृतज्ञता का पालन करना चाहिए।
- सिमरन कौर, Arthur Foot Academy
Monday, 14 July 2025
एक सपना, एक सोच – जो बने सबकी कोशिश - Arthur Foot Academy
The staff team at AFA shows the way by stating a clear vision and mission for the school. We ensure that every stakeholder is involved in the process, and we grow together.
Vision
हम अपने बच्चों के लिए कैसा भविष्य चाहते हैं?
स्वतंत्र सोच और आत्मनिर्भरता
हम बच्चों को एक बेहतर समाज के लिए कैसे तैयार कर रहे हैं?
-
Honesty (ईमानदारी)
-
Respect (सम्मान)
-
Kindness (दयालुता)
-
Helping Nature (मदद करने की भावना)
Equality and Respect
Social Work and Community Service
हम बच्चों को दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते हैं – जैसे बुजुर्गों की सहायता करना, गरीब बच्चों को पढ़ाना या समाज के लिए कुछ उपयोगी करना। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है। हम बच्चों को केवल पढ़ा नहीं रहे, बल्कि उन्हें responsible citizen, good human being और socially aware व्यक्ति बना रहे हैं ताकि वे आने वाले समय में एक मजबूत, शांतिपूर्ण और बेहतर समाज बना सकें।
Vision
Mission
-
सच बोलना
-
बड़ों का सम्मान करना
-
आत्मनिर्भर बनना
-
अपनी गलती स्वीकार करना
-
दूसरों की मदद करना
आपको क्या लगता है कि पढ़ाई से बच्चों को सबसे बड़ा क्या लाभ मिलता है?
पढ़ाई से बच्चों को विषयों की गहरी समझ मिलती है, जिससे वे दुनिया को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। अच्छी शिक्षा मिलने पर बच्चे समस्याओं का समाधान निकालना और निर्णय लेना सीखते हैं। जब बच्चे कुछ नया और अच्छा सीखते हैं, तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हमारे स्कूल में हर बच्चे को उसकी क्षमताओं के अनुसार सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य कैसा बनाना चाहते हैं?
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य केवल उज्ज्वल ही नहीं, बल्कि मजबूत और उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहते हैं।
हमारा लक्ष्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनाना है। हम ऐसा भविष्य चाहते हैं जहाँ बच्चे आत्मनिर्भर हों, सोचने की क्षमता रखते हों, सवाल पूछ सकें और दूसरों के सवालों के उत्तर सोच-समझकर दे सकें।
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए – हम चाहते हैं कि हमारे Arthur Foot Academy के बच्चे कला, खेल, विज्ञान और सामाजिक विषयों में भी अपनी रुचियाँ पहचानें और उन्हें निखारें। वे चुनौतियों से डरें नहीं, उनका साहसपूर्वक सामना करें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम उन्हें ऐसा वातावरण दें, जहाँ वे सुरक्षित महसूस करें, अपनी बात खुलकर कह सकें और हर दिन कुछ नया सीखें। हमारा स्कूल उन्हें वो पंख देना चाहता है जिससे वे खुले आकाश में उड़ सकें।
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य कैसा बनाना चाहते हैं?
Education – शिक्षा क्या है?
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती — यह जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। शिक्षा वह दीपक है जो न केवल व्यक्ति के भविष्य को उजाला देता है, बल्कि पूरे समाज को भी एक नई दिशा देता है।जहाँ शिक्षा नहीं है, वहाँ समाज में जागरूकता भी नहीं होगी। इसलिए शिक्षा को सर्वोपरि मानना चाहिए।
मेरे सपनों का Arthur Foot Academy
एक ऐसा स्थान जहाँ बच्चे खुशी-खुशी सीखने आएँ, डर नहीं बल्कि प्रेम और सहयोग का वातावरण हो।स्कूल की इमारत रंग-बिरंगी हो, पेड़-पौधों और सुंदर फूलों से सजी हो, खेल-कूद के लिए खुला मैदान हो और हर कोने में कुछ नया सीखने का अवसर हो। बच्चों को सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि खेल, कहानियाँ, कला, संगीत और प्रयोगों से भी सीखने का अवसर मिले।
सबसे ज़रूरी बात – बच्चों के प्रति सम्मान।
हर बच्चे का सम्मान करें, और यह समझें कि उन्होंने हमें यह अवसर दिया है कि हम उनके भविष्य को गढ़ सकें — पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ।
आपके सपनों का Arthur Foot Academy कैसा होना चाहिए?
मैं चाहती हूँ कि मेरा सपना Arthur Foot Academy सबसे अच्छा स्कूल बने — ऐसा कि आस-पास के लोग कहें, “यह सचमुच एक बेहतरीन स्कूल है!”
हमारे स्कूल में ऐसी कौन-सी बातें हों जिन्हें हम मिलकर सिखा सकते हैं?
हम बच्चों को पढ़ना, लिखना और खेलना — सब कुछ मिलकर सिखाएँ, ताकि वे जल्दी आगे बढ़ सकें। हमें बच्चों को उनके समझने योग्य तरीके से पढ़ाना चाहिए — अलग-अलग तरीकों से सिखाना चाहिए, ताकि वे रुचि के साथ सीखें।हर बच्चे को पढ़ाई, लेखन और खेल के अलग-अलग तरीके आने चाहिए, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित हो सकें और अपने माता-पिता, स्कूल और शिक्षकों का नाम रोशन कर सकें।
Friday, 13 June 2025
खुशी बांटने का हुनर - Rubal Kaur
दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखना एक बहुत बड़ा हुनर है और जो इंसान यह हुनर सीख जाता है, वह कभी भी दुखी नहीं होता। दूसरों की खुशी के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी की मदद करके हम दूसरों को खुश कर सकते हैं। जब तक हम उनके साथ होते हैं, उनका हौसला बना रहता है और उन्हें सहारा भी मिलता है, तो वे बहुत खुश होते हैं।
— रुबल कौर
Reflections Since 2021
-
▼
2026
(76)
- ► April 2026 (15)
- ► March 2026 (10)
- ► February 2026 (16)
- ► January 2026 (18)
-
►
2025
(272)
- ► December 2025 (13)
- ► November 2025 (19)
- ► October 2025 (31)
- ► September 2025 (25)
- ► August 2025 (41)
- ► April 2025 (20)
- ► March 2025 (12)
- ► February 2025 (9)
- ► January 2025 (11)
-
►
2024
(268)
- ► December 2024 (18)
- ► November 2024 (14)
- ► October 2024 (19)
- ► September 2024 (16)
- ► August 2024 (22)
- ► April 2024 (18)
- ► March 2024 (12)
- ► February 2024 (37)
- ► January 2024 (25)
-
►
2023
(372)
- ► December 2023 (35)
- ► November 2023 (26)
- ► October 2023 (33)
- ► September 2023 (21)
- ► August 2023 (33)
- ► April 2023 (48)
- ► March 2023 (24)
- ► February 2023 (20)
- ► January 2023 (39)
-
►
2022
(664)
- ► December 2022 (41)
- ► November 2022 (44)
- ► October 2022 (61)
- ► September 2022 (21)
- ► August 2022 (56)
- ► April 2022 (34)
- ► March 2022 (53)
- ► February 2022 (98)
- ► January 2022 (94)
-
►
2021
(168)
- ► December 2021 (41)
- ► November 2021 (24)
- ► October 2021 (15)
- ► September 2021 (14)
- ► August 2021 (12)
- ► April 2021 (8)
- ► March 2021 (9)


.jpeg)






