Showing posts with label ज्ञान. Show all posts
Showing posts with label ज्ञान. Show all posts

Saturday, 24 January 2026

ज्ञान, स्वच्छता और जीवन मूल्यों का शिक्षाप्रद सत्र - सनबीम ग्रामीण स्कूल

आज के सेशन में बच्चों को यह दिखाया गया कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी किताब, कॉपी, बैग और जिस रूम में आप पढ़ते हैं, उस कमरे की सफ़ाई के साथ-साथ खिड़कियों की सफ़ाई के बारे में भी जागरूक किया गया। काम के बारे में बताया गया कि व्यक्ति को काम में ज़्यादा व्यस्त नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद का भी ख़याल रखते हुए काम करना चाहिए। ग्राहकों के बारे में भी बताया गया कि ग्राहक के साथ किस तरह व्यवहार करना चाहिए, सामान चाहे जो भी हो, उसकी समय-सीमा समाप्त न हो और उसका सही समय पर उपयोग हो। पुस्तकालय में व्यवस्थित पुस्तकों का उदाहरण देकर बताया गया कि आप अपने घर के सामानों को कैसे व्यवस्थित कर सकते हैं। खाने-पीने के बारे में भी जागरूक किया गया कि बाहर के खाने-पीने को त्यागकर घर पर बने भोजन का प्रयोग करें और ज़्यादा तेल-मसाले का प्रयोग न करें। बच्चों को यह भी बताया गया कि ज़्यादा मोबाइल का प्रयोग करने और रात को जागने से सुबह के कामों में मन नहीं लगता।
अशोक कुमार मौर्य (Teacher)

आज की कक्षा में हमें बताया गया कि “What you are looking for is in the library” और इसका मतलब है कि आप जो ढूंढ रहे हैं, वह पुस्तकालय में है। जैसे कि आपकी पहचान, आपका ज्ञान, आपकी क्षमताएँ—ये सभी वहाँ की किताबों में छिपी होती हैं। वे कहती हैं कि आप पुस्तकालय आएँ और खुद को खोजें। हमें पुस्तकालय जाकर खुद को खोजना चाहिए। पुस्तकालय वह जगह है जहाँ आप अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। हम अपने विचारों को कविताओं और कहानियों के रूप में आसानी से व्यक्त कर सकते हैं और पुस्तकालय में रखी गई पुस्तकों से सीख लेकर अपने जीवन में अपना सकते हैं। मुझे पुस्तकालय में सबसे ज़्यादा यह पसंद है कि वहाँ शांति होती है, जिसके कारण आप खुद को महसूस कर सकते हैं। इसलिए मैं सोचती हूँ कि पुस्तकालय सिर्फ पुस्तकों से भरा घर ही नहीं है, बल्कि खुद को खोजने और जानने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है।

धन्यवाद।
प्रिया, कक्षा 7

“आप जो ढूंढ रहे हैं, वह पुस्तकालय में है” मिचिको एओयामा द्वारा लिखित एक प्रेरक कहानी है, जो हमें जीवन के बारे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण सीख देती है—

सही दिशा का महत्व: अक्सर हम अपनी समस्याओं का समाधान बाहर खोजते हैं, लेकिन यह कहानी सिखाती है कि सही मार्गदर्शन, जैसे कि एक किताब या एक अनुभवी पुस्तकालयाध्यक्ष, हमें वह देखने में मदद कर सकता है जो हमारे भीतर पहले से मौजूद है।

पुस्तकों की शक्ति: एक किताब सिर्फ जानकारी का स्रोत नहीं होती, बल्कि वह किसी व्यक्ति के जीवन को बदलने और उसे कठिन समय में सहारा देने की क्षमता रखती है।
शिवानी यादव


Saturday, 13 December 2025

सोने से पहले पढ़ने और सकारात्मक सोच की शक्ति - Chanchal

रचनात्मकता और सोच में सुधार: यह नए विचारों को प्रेरित करता है, दुनिया को नए नज़रिए से देखने में मदद करता है और रचनात्मकता बढ़ाता है।

बेहतर नींद: यह आपको आरामदायक और गहरी नींद लेने में मदद करता है।

ज्ञान और कौशल: यह शब्दावली बढ़ाता है, सामान्य ज्ञान में वृद्धि करता है और तार्किक क्षमता विकसित करता है।

एकाग्रता: यह एकाग्रता बढ़ाता है और आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। आपको क्या पढ़ना चाहिए?

प्रेरक और सकारात्मक किताबें।

ऐसी किताबें जो आपको दुनिया और समाज के बारे में सोचने पर मजबूर करें।

उपन्यास जो कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा दें।

संक्षेप में, सोने से पहले अच्छी किताबें पढ़ने और सकारात्मक सोचने की आदत आपको मानसिक रूप से स्वस्थ, रचनात्मक और शांत बनाती है, जिससे आपका पूरा दिन बेहतर बनता है।
सोने से पहले अच्छी बातें सोचने के फायदे:

सकारात्मकता: यह नकारात्मक विचारों को दूर करता है और आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।

शांति: यह मन को शांत करता है और दिनभर की परेशानियों को भुलाने में मदद करता है।

सोने से पहले किताबें पढ़ने के फायदे:

मानसिक स्वास्थ्य: यह स्ट्रेस लेवल को कम करता है और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।

Chanchal
Sunbeam Gramin School

Reflections Since 2021