अशोक कुमार मौर्य (Teacher)
आज की कक्षा में हमें बताया गया कि “What you are looking for is in the library” और इसका मतलब है कि आप जो ढूंढ रहे हैं, वह पुस्तकालय में है। जैसे कि आपकी पहचान, आपका ज्ञान, आपकी क्षमताएँ—ये सभी वहाँ की किताबों में छिपी होती हैं। वे कहती हैं कि आप पुस्तकालय आएँ और खुद को खोजें। हमें पुस्तकालय जाकर खुद को खोजना चाहिए। पुस्तकालय वह जगह है जहाँ आप अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। हम अपने विचारों को कविताओं और कहानियों के रूप में आसानी से व्यक्त कर सकते हैं और पुस्तकालय में रखी गई पुस्तकों से सीख लेकर अपने जीवन में अपना सकते हैं। मुझे पुस्तकालय में सबसे ज़्यादा यह पसंद है कि वहाँ शांति होती है, जिसके कारण आप खुद को महसूस कर सकते हैं। इसलिए मैं सोचती हूँ कि पुस्तकालय सिर्फ पुस्तकों से भरा घर ही नहीं है, बल्कि खुद को खोजने और जानने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है।
“आप जो ढूंढ रहे हैं, वह पुस्तकालय में है” मिचिको एओयामा द्वारा लिखित एक प्रेरक कहानी है, जो हमें जीवन के बारे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण सीख देती है—
• सही दिशा का महत्व: अक्सर हम अपनी समस्याओं का समाधान बाहर खोजते हैं, लेकिन यह कहानी सिखाती है कि सही मार्गदर्शन, जैसे कि एक किताब या एक अनुभवी पुस्तकालयाध्यक्ष, हमें वह देखने में मदद कर सकता है जो हमारे भीतर पहले से मौजूद है।
शिवानी यादव
