दबाव की अनुभूति:-
इसकी अनुभूति तब होती है, जब आपकी जिम्मेदारियां या अपेक्षाएं आपकी मुकाबला करने की क्षमता से अधिक हो जाती हैं। यह शारीरिक और मानसिक थकान का कारण बन सकती है।
दबाव महसूस होने के मुख्य कारण-
कार्य स्थल का दबाव- अत्यधिक काम, कम नियंत्रण, कठोर डेडलाइन या खराब कार्य वातावरण।
व्यक्तिगत जीवन, आर्थिक चिंताएं- पारिवारिक जिम्मेदारियां या कठिन रिश्ते।
तुलना करना—सोशल मीडिया या अन्य लोगों से अपनी तुलना करना।
'ना' न कह पाना- दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपनी अपेक्षा से अधिक जिम्मेदारियां ले लेना।
इससे निपटने के प्रभावी उपाय-
प्राथमिकताएं तय करें। एक सूची बनाएं कि कौन सा काम सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण है, छोटे हिस्सों में काम को बांटें।
ना कहना सीखें—अपनी सीमाएं पहचानें। यदि आप पहले से व्यस्त हैं, तो अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से विनम्रतापूर्वक मना करें।
सीमाएं बनाएं—काम और निजी जीवन के बीच स्पष्ट संतुलन बनाएं।
शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें-
पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें, ध्यान या योग का अभ्यास करें।
संगम जी सत्ये, कक्षा - 7
सरोज पटेल, अध्यापिका

