Showing posts with label कोशिश. Show all posts
Showing posts with label कोशिश. Show all posts

Sunday, 31 August 2025

कोशिश और मेहनत: लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र - सिमरन कौर

मैंने इस पाठ से यह सीखा है कि लक्ष्य एक जादू है, जो किसी भी व्यक्ति को वहाँ तक ले जा सकता है जहाँ कोई न गया हो। अगर मैंने अपने मन में अभी यह ठान रखा है कि मैं बी.एससी कर लूँगी, तो मेरा लक्ष्य केवल बी.एससी तक ही नहीं बल्कि इससे भी आगे एम.एससी करने का भी है। यह बात बिल्कुल सच है कि "उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" इसलिए अपने लक्ष्य के लिए जीवन में मेहनत करनी ही पड़ती है। कठिनाई का मतलब असंभव नहीं होता, बल्कि इसका सीधा अर्थ है कि आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर इंसान अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर तरीके से मेहनत करता है, तो लक्ष्य भी जल्दी ही प्राप्त हो जाता है। लेकिन अपने लक्ष्य के लिए व्यक्ति को मेहनत करते रहना चाहिए।

जैसे एक कविता है: "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।"
इस कविता में एक छोटी चींटी होती है, जिसका लक्ष्य केवल दीवार पर चढ़ना होता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चींटी बहुत मेहनत करती है। इसलिए एक और पंक्ति है:
"नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ते हुए दीवार पर सौ बार फिसलती है।
आख़िर उसकी मेहनत हर बार बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।"

चींटी सौ बार चढ़ती है लेकिन सौ बार ही फिसल जाती है, फिर भी उसकी मेहनत हर बार बेकार नहीं होती। चींटी हार नहीं मानती और अंततः अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेती है। ऐसे ही जीवन में भी इंसान को मेहनत करते रहना चाहिए। इस छोटी-सी चींटी से हमें यह सीख मिलती है कि अगर मनुष्य अपने मन में ठान ले, तो वह अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर सकता है। जीवन में मनुष्य असंभव को संभव में बदल सकता है। इस दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो मनुष्य नहीं कर सकता।

यह सोचना गलत है कि "हम यह कार्य नहीं कर सकते।" जब मनुष्य अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है तो वह सब कुछ कर सकता है। इसलिए मनुष्य को जीवन में मेहनत करते रहना चाहिए। इंसान वह सब कुछ पा सकता है जो उसने अपने मन में ठान रखा है। इस संसार में कोई कार्य कठिन नहीं है—बस मेहनत करते रहना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।

सिमरन कौर, Arthur Foot Academy

Monday, 30 June 2025

निराशा से सफलता तक: कभी हार न मानने की ताकत - रीना देवी

 

"The one who stops trying is the real loser."

जीवन में निराशा आना स्वाभाविक है, लेकिन उसी निराशा में डूबे रहना सही नहीं है। जब भी हम किसी काम में असफल होते हैं या कोई उम्मीद टूटती है, तो मन निराश हो जाता है। उस समय हमें याद रखना चाहिए कि हर रात के बाद सुबह जरूर आती है। महान लोग भी अपने जीवन में कई बार असफल हुए हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अगर वे निराश होकर बैठ जाते, तो आज दुनिया उन्हें याद नहीं करती। हमें अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। हर असफलता हमें कुछ न कुछ सीखकर जाती है, इसलिए जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। ईश्वर ने हमें इतनी ताकत दी है कि हम हर मुश्किल का सामना कर सकें। अगर मन में विश्वास और धैर्य है, तो मंजिल दूर नहीं। इसलिए मैं यह सोचती हूं कि चाहे कितनी भी कठिनाई आए, निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि सच्ची जीत वहीं है जो कठिनाइयों को पार करने के बाद मिलती है।

"Little steps you take, big changes they make. The one who never quits, in golden pages sits."

रीना देवी


Reflections Since 2021