Showing posts with label ईश्वर. Show all posts
Showing posts with label ईश्वर. Show all posts

Wednesday, 10 September 2025

गुरुनानक देव जी : मानवता और समानता के दूत - चंचल

गुरुनानक जी की जीवनी अमरदीप सिंह जी ने गुरुनानक देव जी की पूरी जीवनी के बारे में बताया और गुरुनानक जी कहाँ-कहाँ गए यह भी बताया। गुरुनानक जी मक्का मदीना से बगदाद और बाद में ईरान से भारत आए। यह यात्रा उनके धार्मिक और सामाजिक संदेशों को फैलाने का एक जरिया थी। ईश्वर की एकता, सभी मनुष्यों की समानता, ईमानदारी से मेहनत, मिल-बाँटकर खाना, ईश्वर के नाम का जाप करना है। गुरुनानक देव जी ने सिखाया कि एक ही ईश्वर है और वह सभी प्राणियों में मौजूद है। उन्होंने जाति-पाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की निंदा की और सभी मनुष्यों की समानता पर जोर दिया।

गुरुनानक जी के विचार —
एक ईश्वर में विश्वास: ईश्वर एक है, वह सर्वत्र विद्यमान है और उसकी भक्ति से मन शांत होता है।
मेहनत और ईमानदारी: अपने हाथों से मेहनत करके और ईमानदारी से धन कमाना चाहिए।
परोपकार: अपनी मेहनत की कमाई से दूसरों की मदद करनी चाहिए।
समानता: स्त्री-पुरुष को बराबर मानना चाहिए और किसी का अनादर नहीं करना चाहिए।
अहंकार का त्याग: किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए, विनम्र भाव से जीवन जीना चाहिए।
आत्म-नियंत्रण: संसार को जीतने से पहले अपने विकारों पर विजय पाना अति आवश्यक है।
सादा जीवन: धन को हृदय में स्थान नहीं देना चाहिए, उसे लालच से दूर रखना चाहिए।
प्रेम और एकता: सभी मनुष्यों से प्रेम और एकता की भावना रखना चाहिए।
आत्मविश्वास: जिसे खुद पर भरोसा नहीं होता वह कभी कोई काम सही ढंग से नहीं कर सकता।

गुरुनानक देव जी ने कहा — "उसे महान समझो जो स्वयं को जानता है।"

चंचल 
सनबीम ग्रामीण स्कूल

Sunday, 27 July 2025

एक ओंकार की गूंज: गुरु नानक देव जी की आत्मिक यात्रा - साक्षी पाल

"नाम जपो, सेवा करो, मानवता की राह पर चलो"

Episode 19 को देखकर मुझे यह महसूस हुआ कि गुरु नानक देव जी सिर्फ एक धार्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वे मानवता, एकता और सच्चाई के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी यात्राओं के माध्यम से न सिर्फ़ लोगों को ईश्वर के बारे में बताया, बल्कि समाज में फैले भेदभाव, अंधविश्वास और झूठे रिवाजों को भी चुनौती दी। इस एपिसोड में दिखाए गए ऐतिहासिक स्थल, जो आज पाकिस्तान में स्थित हैं, यह दर्शाते हैं कि भले ही समय बदल गया है, पर गुरु जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है

"ना कोई हिन्दू, ना कोई मुस्लिम" — इस विचार के द्वारा उन्होंने धर्मों के बीच की दीवारें तोड़ी और इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

यह एपिसोड हमें यह याद दिलाता है कि सच्चा धर्म वही है, जो प्रेम, सेवा और सच्चाई पर आधारित हो। गुरु जी ने सिखाया कि "ईश्वर मंदिर या मस्जिद में नहीं, बल्कि हर जीव में है।" आज की दुनिया में, जहाँ धर्म के नाम पर मतभेद और संघर्ष देखने को मिलते हैं, वहाँ गुरु नानक देव जी का Universal संदेश एक प्रकाशपुंज की तरह है।यह एपिसोड केवल इतिहास नहीं दिखाता, बल्कि आत्मा को भी छूता है। यह मात्र एक दृश्य यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की यात्रा थी।

"वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!"
"जहां एक ओंकार की गूंज हो, वहां नफ़रत की कोई जगह नहीं होती!"

– साक्षी पाल





Reflections Since 2021