Showing posts with label मानवता. Show all posts
Showing posts with label मानवता. Show all posts

Sunday, 19 October 2025

लिहाज़-ए-इंसानियत (मानवता का सम्मान) — साक्षी पाल

 गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी यात्राएँ मानवता के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक हैं। यह एपिसोड "लिहाज़-ए-इंसानियत (मानवता का सम्मान)" हमें यह सिखाता है कि ईश्वर की सच्ची उपासना मंदिरों या गुरुद्वारों में नहीं, बल्कि इंसान के हृदय में बसती है।

गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से यह उदाहरण दिया कि सभी मनुष्य समान हैं। किसी की जाति, धर्म, भाषा या वेशभूषा से नहीं, बल्कि उसके कर्म और भावना से उसकी पहचान होती है। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच और भेदभाव की दीवारों को तोड़ते हुए सबको प्रेम, एकता और करुणा का संदेश दिया। इस एपिसोड में अमरदीप सिंह जी द्वारा की गई प्रस्तुति अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके शब्दों और दृश्यों के माध्यम से हमें एहसास होता है कि गुरु नानक देव जी के उपदेश केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज के युग की भी आवश्यकताएँ हैं।

आज जब दुनिया विभाजन, असहिष्णुता और स्वार्थ से घिरी है, तब यह संदेश पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। गुरु नानक जी ने कहा था—"ना कोई हिंदू, ना कोई मुसलमान, सब इंसान हैं।" यही वाक्य हमें सिखाता है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।

एपिसोड के दौरान दिखाई गई जगहों, गुरुद्वारों की शांति और श्रद्धा से भरे लोगों के चेहरे यह दर्शाते हैं कि प्रेम और सद्भाव का प्रकाश कभी मंद नहीं होता। यह श्रृंखला हमें आत्मचिंतन करने का अवसर देती है—क्या हम अपने जीवन में उस प्रकाश को आगे बढ़ा पा रहे हैं?

मैंने सीखा कि मानवता ही सच्चा धर्म है। जब हम दूसरों के सुख-दुख को महसूस करते हैं और मदद करते हैं, तब हम ईश्वर के करीब आते हैं। सम्मान देना ही इंसानियत की पहचान है। किसी की स्थिति या मतभेद देखकर नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में उसका आदर करना आवश्यक है। सम्मान और करुणा से ही समाज में शांति स्थापित होती है।

आध्यात्मिकता का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भलाई करना है। यह एपिसोड हमें यह समझने में मदद करता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बुद्धि का विकास नहीं, बल्कि चरित्र का निर्माण भी है। जब हम एक-दूसरे के साथ प्रेम, सहानुभूति और सम्मान से पेश आते हैं, तो हम न केवल बेहतर विद्यार्थी या शिक्षक बनते हैं, बल्कि बेहतर इंसान भी बनते हैं।

हमारे स्कूल समुदाय में जब बच्चे इस तरह की कहानियाँ सुनते हैं, तो उनमें नैतिकता, सहानुभूति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। यही Joy of Learning और Joy of Giving है।

साक्षी पाल, आर्थर फुट अकादमी

Monday, 6 October 2025

क्षमा : सच्ची शक्ति और जीवन का अमूल्य गुण - ललिता पाल

 

"क्षमा" अध्याय हमें यह सिखाता है कि सच्ची शक्ति किसी को दंड देने में नहीं, बल्कि उसे क्षमा करने में होती है। क्षमा ऐसा गुण है जो मनुष्य को देवताओं के स्तर तक पहुँचा देता है। यह केवल दूसरों को माफ़ करना ही नहीं, बल्कि अपने भीतर के क्रोध, द्वेष और नफ़रत को मिटाकर आत्मिक शांति प्रदान करता है।

इस अध्याय में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों की गलती को समझकर उन्हें क्षमा करता है, वह वास्तव में महान होता है, क्योंकि क्षमा करना आसान नहीं होता। इसके लिए हृदय की विशालता, धैर्य और समझदारी चाहिए। जब हम किसी को माफ़ करते हैं, तब न केवल सामने वाला हल्का महसूस करता है, बल्कि हमारा मन भी शांत और निर्मल हो जाता है।

क्षमा का अर्थ यह नहीं कि हम अन्याय या गलतियों को स्वीकार कर लें, बल्कि इसका मतलब यह है कि हम द्वेष और प्रतिशोध की भावना से ऊपर उठें। महात्मा गांधी ने भी कहा था—
"कमज़ोर कभी क्षमा नहीं कर सकते, क्षमा करना तो मज़बूत का गुण है।"

यह विचार हमें प्रेरित करता है कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियाँ आएँ, हमें अपने हृदय में दया, करुणा और क्षमा की भावना बनाए रखनी चाहिए। क्षमा का गुण हमारे संबंधों को मज़बूत बनाता है और समाज में प्रेम व शांति फैलाता है। यदि हर व्यक्ति अपने भीतर क्षमा का भाव जाग्रत कर ले, तो दुनिया में नफ़रत, हिंसा और झगड़ों की जगह प्रेम और सौहार्द का वातावरण बन सकता है।

क्षमा वह दीपक है, जो अंधकार मिटाकर जीवन को प्रकाशमय बना देता है। जो व्यक्ति क्षमा करना सीख लेता है, वह वास्तव में जीवन का सबसे बड़ा विजेता बन जाता है।

ललिता पाल, आर्थर फ़ुट अकैडमी

Wednesday, 17 September 2025

गुरु नानक देव जी की यात्राएँ – सत्य, सेवा और मानवता का मार्ग - Sakshi Pal

इस एपिसोड से मुझे अनुभव हुआ कि गुरु नानक देव जी की यात्राएँ केवल धार्मिक यात्राएँ नहीं थीं, बल्कि वे मानवता को जोड़ने का एक महान प्रयास थीं। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का संदेश दिया। "Allegory – The Tapestry of Guru Nanak Travels" हमें सिखाता है कि गुरु नानक देव जी का जीवन केवल सिख धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा है।

एपिसोड 21 के माध्यम से हमें यह समझने का अवसर मिलता है कि गुरु नानक जी ने हर जगह अपनी शिक्षाओं से समाज में नई सोच पैदा की। उनकी यात्राएँ हमें सिखाती हैं कि इंसान को जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर जीवन जीना चाहिए।

मुझे लगता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमें न केवल इतिहास और धर्म के बारे में ज्ञान देते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आज के समय में हम गुरु नानक जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में कैसे अपनाएँ। उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य बोलना, दूसरों की सेवा करना और ईश्वर पर विश्वास रखना सिखाती हैं।

इस कार्यक्रम को देखकर मेरे मन में यह भाव आया है कि हमें भी अपने जीवन में सरलता, सत्य और सेवा को महत्व देना चाहिए। अगर हम गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलें, तो समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का वातावरण बन सकता है।

Sakshi Pal
Arthur Foot Academy

गुरु नानक देव जी की यात्राएँ – सत्य, समानता और मानवता का संदेश- Lalita Pal

इस एपिसोड से यह समझ में आता है कि गुरु नानक जी ने कभी भी जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने हमेशा लोगों को अच्छे कर्म करने और सभी के साथ प्रेम व भाईचारे से रहने की शिक्षा दी। उनकी यात्राएँ केवल साधारण यात्राएँ नहीं थीं, बल्कि वे लोगों तक ज्ञान और सत्य का प्रकाश पहुँचाने का एक माध्यम थीं।

कार्यक्रम देखने के बाद यह अनुभव हुआ कि हमें भी अपने जीवन में गुरु नानक जी की शिक्षाओं को अपनाना चाहिए, जैसे—

  • हमेशा सच बोलना

  • सबके साथ बराबरी का व्यवहार करना

  • ज़रूरतमंद की मदद करना

  • अपने मन को स्वच्छ और शांत रखना

गुरु नानक जी का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उस समय था। यह कार्यक्रम न सिर्फ़ जीवन के बारे में जानकारी देता है, बल्कि हमें यह भी सिखाता है कि हम किस तरह अपने जीवन को सरल, सच्चा और दूसरों के लिए उपयोगी बना सकते हैं।

कुल मिलाकर, यह एपिसोड मन को छू लेने वाला रहा। इससे हमें प्रेरणा मिलती है कि हम भी अपने जीवन को मानवता, समानता और सेवा की राह पर चलकर सार्थक बना सकें।

 Lalita Pal
Arthur Foot Academy

Allegory - The Tapestry of Guru Nanak’s Travels - Reena Devi

Allegory - The Tapestry of Guru Nanak’s Travels एक महत्वपूर्ण प्रेरणादायक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य गुरु नानक देव जी की यात्राओं और उनके संदेशों को गहराई से समझना है। यह कहानी हमें उनके मूल्यों और शिक्षाओं से जोड़ती है।

इस एपिसोड में मैंने सीखा कि कैसे गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को समानता, भाईचारे, ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनकी यात्राएँ केवल धार्मिक नहीं थीं, बल्कि सामाजिक सुधार और मानवता के उत्थान के लिए थीं। जब हम इस तरह के एपिसोड देखते या सुनते हैं, तो हमें यह समझ में आता है कि उन्होंने किस तरह जात-पात, भेदभाव और अन्याय का विरोध किया और लोगों को ईश्वर की ओर प्रेरित किया।

श्री अमरदीप सिंह जी द्वारा प्रस्तुत यह एपिसोड हमें न केवल गुरु नानक देव जी की घटनाओं से अवगत कराता है, बल्कि उनके संदेशों को आज की दुनिया से जोड़ने का कार्य भी करता है। आज के समय में, जहाँ समाज में विभाजन और भेदभाव, स्वार्थ बढ़ रहा है, ऐसे में यह एपिसोड हमें और भी जागरूक करता है।

यह एपिसोड हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने जीवन में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को कैसे उतारें — चाहे वह भेदभाव से दूर रहना हो, सादगी अपनाना हो या सत्य के मार्ग पर चलना हो। यह हमें संस्कृति से जोड़ता है और साथ ही यह संदेश देता है कि सच्ची धार्मिकता इंसानियत की सेवा है।

Reena Devi
Arthur Foot Academy

गुरु नानक देव जी की यात्राओं से जीवन के मूल्यों की सीख- Swati

"Allegory - The Tapestry of Guru Nanak Travels" को देखकर मेरे मन में यह विचार आता है कि यह केवल एक ऐतिहासिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसमें जीवन जीने का तरीका और सोचने का दृष्टिकोण छिपा है। गुरु नानक देव जी की यात्राएँ हमें सिखाती हैं कि इंसान को केवल अपनी सीमाओं में बंधकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे समाज को अपने परिवार की तरह देखना चाहिए।

मुझे सबसे ज़्यादा यह बात प्रभावित करती है कि जहाँ भी गुरु नानक देव जी गए, उन्होंने हर धर्म, जाति और भाषा के लोगों से बातचीत की। वह यह दिखाना चाहते थे कि ईश्वर तक पहुँचने वाला रास्ता सबके लिए समान है। इसमें कोई ऊँच-नीच नहीं है। आज जब दुनिया में भेदभाव, घृणा और विभाजन की घटनाएँ देखने को मिलती हैं, तो गुरु नानक देव जी का संदेश और भी ज़्यादा प्रेरित करता है।

गुरु नानक देव जी की यात्राओं से मैंने यह महसूस किया है, इस एपिसोड के माध्यम से, कि असली यात्रा बाहर की नहीं, बल्कि अपने मन के भीतर की होती है। बाहर की यात्रा हमें सिर्फ़ दुनिया दिखाती है, लेकिन भीतर की यात्रा हमें अपने मन और आत्मा से जोड़ती है। गुरु नानक देव जी की यात्राएँ हमें सोचने पर मजबूर करती हैं और सिखाती हैं कि हम अपने जीवन में कितनी सादगी, प्रेम और करुणा ला पाते हैं।

गुरु नानक देव जी की यात्राओं को जानकर मैंने यह समझा है कि जीवन का असली उद्देश्य केवल सफलता और पैसे कमाना नहीं है, बल्कि असली उद्देश्य है—एक अच्छा और सच्चा इंसान बनना, दूसरों की सेवा करना और ईश्वर को हर जगह देखना।

Swati
Arthur Foot Academy

गुरु नानक देव जी की यात्राएँ – मानवता और आध्यात्मिकता का संदेश- Sakshi Khanna

गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में बहुत सारी यात्राएँ कीं, जिनका उद्देश्य केवल भ्रमण करना नहीं था, बल्कि लोगों तक सच्चाई, ईमानदारी और समानता का संदेश पहुँचाना था। उनकी शिक्षाएँ समय और स्थान से परे हैं।

इस एपिसोड से मैंने सीखा है कि जीवन का असली मतलब दूसरों की सेवा करना, सादगी से जीना और ईश्वर से जुड़ना है। इस एपिसोड से यह भी पता चलता है कि गुरु नानक जी हर धर्म और जाति के लोगों से मिले और उनसे बातें कीं। उनका संदेश था कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

आज के समय में, जब हमें समाज में विभाजन और भेदभाव देखने को मिलता है, तब ऐसे में गुरु नानक जी की यात्राएँ हमें सिखाती हैं कि सच्ची राहें केवल प्रेम, शांति और एकता की हैं। इस एपिसोड का अनुभव यह सिखाता है कि गुरु नानक जी की यात्राएँ केवल बाहरी नहीं थीं, बल्कि वे आंतरिक आध्यात्मिक यात्राएँ भी थीं। यह हमें प्रेरणा देता है कि हम भी अपने मन में झाँकें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाएँ।

कुल मिलाकर, यह एपिसोड हमें गुरु नानक देव जी के जीवन को करीब से दिखाता है और हमारे जीवन को मार्गदर्शन व प्रेरणा भी देता है। यह हमें याद दिलाता है कि अगर हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज में शांति, समानता और प्रेम अपने आप फैल जाएँगे।

Sakshi Khanna
Arthur Foot Academy 

Saturday, 9 August 2025

विविधता में एकता का संदेश - Sakshi Khanna

 

🌸🌼 जब हम "रंगीन गुलदस्ता" की बात करते हैं तो यह केवल रंग-बिरंगे 🌼🌸 फूलों का एक गुच्छा नहीं है।

यह गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, अनुभवों और यात्राओं के दौरान मिले विविध संस्कृतियों, भाषाओं और आस्थाओं के अद्भुत संगम का प्रतीक है। अमरदीप सिंह द्वारा प्रस्तुत Allegory: The Tapestry of Guru Nanak’s Travels के 20वें एपिसोड में यह स्पष्ट होता है कि गुरु नानक देव जी की यात्रा केवल एक धर्मगुरु की यात्रा नहीं थी, बल्कि वह एक ऐसी चेतना की यात्रा थी जिसने विश्व को जोड़ा, तोड़ा नहीं।

रंग-बिरंगे फूलों का गुच्छा इस बात का प्रतीक है कि संसार में जितनी विविधताएं हैं — भाषा, संस्कृति, धर्म, जाति, रंग — वे सब मिलकर एक सुंदर गुलदस्ता बनाते हैं। गुरु नानक देव जी ने जिस तरह हिंदू, मुस्लिम, सिख, साधु, फकीर और आम जनता से संवाद किया, वह उनके व्यापक दृष्टिकोण और गहन करुणा का उदाहरण है।

यह एपिसोड हमें यह सिखाता है कि हमें विविधता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसे अपनाना चाहिए। एक बगीचे की सुंदरता तभी होती है जब उसमें रंग-बिरंगे अनेक फूल हों। गुरु नानक देव जी की यात्राओं में केवल चलना नहीं था — वह एक आत्मिक तपस्या थी। वे लोगों से मिलते थे, सवाल पूछते थे, जवाब देते थे और फिर आगे बढ़ जाते थे।

जैसे कोई माली हर बगीचे से एक फूल चुनकर एक अनुभव, एक सीख, एक रंग अपने अंदर समेटता है, वैसे ही उनकी यात्राएं थीं। यह एपिसोड दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम भी अपने जीवन की यात्रा में ऐसे ही अनुभव समेट रहे हैं, या केवल आगे बढ़ने की दौड़ में लगे हैं।

"गिन गुलदस्ता" न केवल गुरु नानक देव जी की यात्रा का एक सुंदर अध्याय है, बल्कि यह हर दर्शक के अंदर एक गहरा प्रश्न छोड़ जाता है

साक्षी खन्ना
Arthur Foot Academy

रंगीन गुलदस्ता: गुरु नानक देव जी और भाई मरदाना की एकता की मिसाल - Reena Devi

 

"एकता तब नहीं आती जब सब एक जैसे हों, एकता तब आती है जब हम भिन्न होकर भी एक साथ खड़े हों।"

"रंगीन गुलदस्ता" में गुरु नानक देव जी की जीवन यात्रा और उनके साथी भाई मरदाना की उपस्थिति केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश है। गुरु नानक देव जी की विचारधारा प्रेम, समानता और सेवा पर आधारित थी। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और धार्मिक भेदभाव का डटकर विरोध किया और लोगों को ऐसे मार्ग की ओर प्रेरित किया, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले।

गुरु नानक देव जी का मानना था कि ईश्वर एक है और वह सबमें है। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि कोई धर्म श्रेष्ठ है या कोई निम्न। उनके अनुसार, इंसान का धर्म उसका आचरण है — वह कैसे जीता है, कैसे सोचता है और दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है। गुरु नानक जी के जीवन में भाई मरदाना जी का विशेष स्थान था। मरदाना एक मुस्लिम कव्वाल थे, जो गुरु नानक के बचपन के मित्र थे और पूरी उम्र उनके साथ रहे। उन्होंने रबाब बजाकर गुरु नानक के शबद-कीर्तन को स्वर दिए।

उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां सब लोग एक-दूसरे के प्रति समान दृष्टि रखते हैं और जात-पात, धर्म या अमीरी-गरीबी का भेदभाव न हो।

गुरु नानक जी ने बचपन से ही ऐसे कार्य किए जो हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि असली धर्म क्या है। सच्चा सौदा जैसी घटना से यह स्पष्ट होता है कि उनके लिए असली व्यापार वही था जिसमें जरूरतमंद की मदद हो। उन्होंने यह भी सिखाया कि धर्म का मतलब केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि ईमानदारी, सेवा और करुणा से भरा हुआ जीवन है।

"रंगीन गुलदस्ता" में पढ़ी गई गुरु नानक देव जी की कहानी केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि उनकी शिक्षाएं हमें यह एहसास कराती हैं कि एक अच्छा इंसान बनने के लिए धर्म से पहले मानवता जरूरी है। अगर हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो एक सुंदर, शांतिपूर्ण और समानता से भरी दुनिया बनाई जा सकती है।

"भले ही हम सब अलग-अलग शाखाओं के फूल हैं, पर जब साथ खिलते हैं तो बगीचा भी मुस्कराता है।"

रीना देवी
Arthur Foot Academy

रंगीन गुलदस्ता: गुरु नानक देव जी का विविधता में एकता का संदेश - Sakshi Pal

 

गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके यात्रा-वृत्तांत हमें विविधता में एकता का संदेश देते हैं।
"रंगीन गुलदस्ता" का अर्थ है रंग-बिरंगे फूलों का गुच्छा। यह शीर्षक बहुत सुंदर रूप से दर्शाता है कि दुनिया अनेक रंगों, संस्कृतियों, धर्मों और विचारों से बनी है, और हर रंग, हर फूल अपनी एक अलग खुशबू और महत्व रखता है।

गुरु नानक देव जी ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और हर स्थान पर उन्होंने लोगों से संवाद किया, प्रेम बांटा और उन्हें एकता, सेवा और सच्चाई का संदेश दिया। जैसे एक गुलदस्ता कई फूलों से मिलकर बनता है, वैसे ही मानवता भी विभिन्न समुदायों, भाषाओं और संस्कृतियों से मिलकर बनती है।

गुरु नानक देव जी ने कभी भेदभाव नहीं किया, उन्होंने सबको एक ही नजर से देखा — चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो। बलूचिस्तान जैसे दूरस्थ और कठोर इलाके में गुरु नानक देव जी की उपस्थिति यह दर्शाती है कि प्यार, शांति और एकता का संदेश किसी सीमा में नहीं बंधा होता। बलूचिस्तान उस गुलदस्ते का हिस्सा बना, जिसमें हर क्षेत्र, हर धर्म और हर भाषा का फूल शामिल था।

जैसे गुलदस्ते में हर फूल ज़रूरी होता है, वैसे ही मानवता की सुंदरता विविधता में छिपी है। बलूचिस्तान में गुरु जी की यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चे आध्यात्मिक शिक्षक हर स्थान पर जाते हैं — चाहे वह कितना भी दूर या भिन्न क्यों न हो — ताकि हर व्यक्ति तक सच्चाई और प्रेम पहुंच सके।

यह एपिसोड हमें सिखाता है कि हमें भी अपने जीवन में दूसरों को अपनाने की भावना रखनी चाहिए और हर इंसान को उसके गुणों के लिए स्वीकार करना चाहिए। हम जितनी अधिक विविधता को समझते और सम्मान देते हैं, उतना ही सुंदर हमारा समाज बनता है — ठीक वैसे ही जैसे एक रंग-बिरंगा गुलदस्ता।

"रंग-बिरंगी मानवता का संगम"

Sakshi Pal
Arthur Foot Academy

Sunday, 27 July 2025

एक ओंकार की गूंज: गुरु नानक देव जी की आत्मिक यात्रा - साक्षी पाल

"नाम जपो, सेवा करो, मानवता की राह पर चलो"

Episode 19 को देखकर मुझे यह महसूस हुआ कि गुरु नानक देव जी सिर्फ एक धार्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वे मानवता, एकता और सच्चाई के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी यात्राओं के माध्यम से न सिर्फ़ लोगों को ईश्वर के बारे में बताया, बल्कि समाज में फैले भेदभाव, अंधविश्वास और झूठे रिवाजों को भी चुनौती दी। इस एपिसोड में दिखाए गए ऐतिहासिक स्थल, जो आज पाकिस्तान में स्थित हैं, यह दर्शाते हैं कि भले ही समय बदल गया है, पर गुरु जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है

"ना कोई हिन्दू, ना कोई मुस्लिम" — इस विचार के द्वारा उन्होंने धर्मों के बीच की दीवारें तोड़ी और इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

यह एपिसोड हमें यह याद दिलाता है कि सच्चा धर्म वही है, जो प्रेम, सेवा और सच्चाई पर आधारित हो। गुरु जी ने सिखाया कि "ईश्वर मंदिर या मस्जिद में नहीं, बल्कि हर जीव में है।" आज की दुनिया में, जहाँ धर्म के नाम पर मतभेद और संघर्ष देखने को मिलते हैं, वहाँ गुरु नानक देव जी का Universal संदेश एक प्रकाशपुंज की तरह है।यह एपिसोड केवल इतिहास नहीं दिखाता, बल्कि आत्मा को भी छूता है। यह मात्र एक दृश्य यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की यात्रा थी।

"वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!"
"जहां एक ओंकार की गूंज हो, वहां नफ़रत की कोई जगह नहीं होती!"

– साक्षी पाल





"विनम्रता की छाप" — गुरु नानक देव जी से सीखा जीवन का सार - स्वाति

 गुरु नानक देव जी के जीवन-यात्रा पर आधारित इस एपिसोड में "विनम्रता की छाप" विषय ने मेरे मन को बहुत गहराई से छुआ। अमरदीप सिंह जी के माध्यम से जब मैंने इस प्रसंग को सुना और देखा, तो मुझे यह महसूस हुआ कि विनम्रता केवल एक गुण नहीं, बल्कि एक शक्ति है—जो बिना शब्दों के भी दूसरों के दिल को छू जाती है।

गुरु नानक देव जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व और महानता तभी संभव है जब हम अपने अहंकार को त्यागकर, दूसरों की बातों को समझें, उनका सम्मान करें और सभी के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करें

आज के समय में, जब हर कोई स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने की होड़ में लगा है, यह एपिसोड हमें शांति, सच्चाई, और मानवता से भरे जीवन की ओर ले जाता है।
विनम्रता कोई दिखावा नहीं है, यह तो हमारे भीतर ही होती है — बस हमें खुद को पहचानने की आवश्यकता होती है। यही इंसान की असली सुंदरता है।

इस एपिसोड ने मेरे मन में एक विचार जगाया — अगर हम सभी अपने जीवन में थोड़ी-सी भी विनम्रता अपना लें, तो यह समाज और दुनिया एक सुंदर और शांतिपूर्ण स्थान बन सकती है।

यह एपिसोड केवल गुरु नानक देव जी के विचारों को जानने का माध्यम नहीं था, बल्कि उन्हें समझने और मनन करने का एक अवसर भी बना।

इस अनुभव से मैंने यह सीखा कि जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए झुकना ज़रूरी होता है — जैसे फलदार पेड़ हमेशा झुका होता है।
विनम्र व्यक्ति हर जगह स्वीकार किया जाता है, क्योंकि उसमें दूसरों को अपनाने की शक्ति होती है।
और सबसे बड़ी बात —
"विनम्रता की छाप शब्दों से नहीं, व्यवहार से झलकती है।"

 "विनम्रता एक सुगंध की तरह है, जो बिना दिखे हर दिल में जगह बना लेती है।" 

— स्वाति

Friday, 18 July 2025

देने का जज़्बा: मानवता की सच्ची पहचान -- Lalita Pal

 

"The real richness is not in having much but in giving more."

"सच्चा धन अधिक पाने में नहीं, अधिक देने में है।"

देने का जज़्बा हर इंसान के भीतर होना चाहिए। यह न केवल मनुष्य को बड़ा बनाता है, बल्कि उसे महान भी बनाता है। बिना किसी स्वार्थ के किसी की मदद करना — चाहे समय देना हो, प्रेम हो या दान — यह एक सकारात्मक और प्रेरणादायक भावना है। देना केवल धन या वस्तुएं देना नहीं है; मुस्कान, सहानुभूति और सहयोग भी देना होता है। एक शिक्षक का ज्ञान देना, एक मां का स्नेह देना, एक दोस्त का दुख में साथ देना — सब देने के रूप हैं।

देने की भावना से समाज में प्रेम, भाईचारा और सहयोग बढ़ता है। यह हमें निस्वार्थ बनाती है और दूसरों के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। यही भावना हमें देशभक्तों, डॉक्टरों, सैनिकों और समाजसेवकों में देखने को मिलती है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करते हैं। प्रकृति से भी हम यह भावना सीख सकते हैं — सूरज हमें रोशनी देता है, पेड़ फल और हवा देते हैं, नदियाँ जल देती हैं — वह भी बिना कुछ माँगे।

हर इंसान कुछ पाने की चाह रखता है, लेकिन असली सुख पाने में नहीं, देने में है। देने का जज़्बा किसी की ज़िंदगी बदल सकता है और यही सच्चा सुख देता है। कुछ लोग बहुत कुछ होने के बावजूद भी अभिमान में रहते हैं और मदद नहीं करते। ऐसे में वह बड़ा होना व्यर्थ हो जाता है। अगर हमारे पास साधन हैं और फिर भी हम किसी की मदद नहीं करते, तो वह अवसर खो देना हमारे मानव होने के उद्देश्य से दूर जाना है।

- Lalita Pal

Thursday, 17 July 2025

देने का जज़्बा - साक्षी खन्ना

 
A smile on someone's face is the real reward

देने का जज़्बा मानवता की सबसे सुंदर और शक्तिशाली भावनाओं में से एक है। यह वह भावना है, जो न केवल दूसरों के जीवन को संवारती है, बल्कि देने वाले के भीतर भी संतोष, करुणा और आंतरिक आनंद का संचार करती है। यह केवल वस्तुएँ देने की बात नहीं है, बल्कि समय, प्रेम, सहानुभूति और सहयोग देने की भावना है। जब हम किसी को बिना किसी अपेक्षा के कुछ देते हैं, तो न सिर्फ सामने वाला व्यक्ति खुश होता है, बल्कि हमारी आत्मा भी प्रसन्न होती है।

Giving never decreases, it multiplies.
A helping hand is never small.

सच्चा दाता वही होता है जो बिना दिखावे और बिना अहंकार के देता है। आज के समय में ऐसे लोगों की अत्यंत आवश्यकता है, जो निस्वार्थ होकर दूसरों के लिए कुछ करें। यह भावना एक बेहतर समाज और एक बेहतर दुनिया की नींव रखती है।

Giving without expectation is true charity.

देने वाला व्यक्ति केवल दूसरों की ज़रूरतें पूरी नहीं करता, बल्कि समाज में भरोसे, प्रेम और करुणा का बीज भी बोता है।
एक छोटी सी मदद किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है — चाहे वह किसी भूखे को भोजन देना हो या किसी अनजान को राह दिखाना। यदि हर व्यक्ति देने की भावना को अपनाए, तो समाज में अकेलापन कम हो सकता है।

When we give, we grow.
Giving is not just sharing things — it's connecting from the heart.

जब हम कुछ देते हैं — चाहे वह समय हो, मदद हो या एक मुस्कान — हम दूसरों की ज़िंदगी में रोशनी लाते हैं।
देने से हम खुद भी एक बेहतर इंसान बनते हैं। यह हमें सिखाता है कि दुनिया सिर्फ लेने से नहीं, बल्कि बांटने से खूबसूरत बनती है।एक छोटा सा अच्छा काम, किसी के लिए बहुत बड़ी खुशी बन सकता है।

  1. जो बिना मांगे दे, वही सच्चा दाता है। देने से दिल बड़ा होता है और दुनिया सुंदर।

  2. जब हम बांटते हैं, तो सिर्फ चीज़ें नहीं, प्यार भी फैलता है। देने से बढ़ती है इंसानियत।

  3. एक छोटी-सी मदद किसी के लिए पूरी दुनिया बन सकती है।

-साक्षी खन्ना

Friday, 13 June 2025

दूसरों को खुशियां देना- Sakshi Khanna

 

The greatest joy comes from making someone else happy ☺️

दूसरों को खुशी देना एक ऐसा कार्य है जो न केवल सामने वाले व्यक्ति को आनंदित करता है, बल्कि देने वाले के दिल में भी एक विशेष प्रकार की संतुष्टि और सुकून उत्पन्न करता है।
यह कार्य किसी बड़े तोहफे या भारी मदद के लिए नहीं, बल्कि एक छोटी मुस्कान या मदद के लिए बढ़ाया गया हाथ है। जब हम किसी और की भलाई के लिए कुछ करते हैं और वह भी बिना किसी स्वार्थ के, तो वह करुणा और इंसानियत की भावना को बढ़ावा देता है। दूसरों को खुशी देना हमारे समाज को अधिक जुड़ा हुआ और दयालु बनाता है।

Kindness is spreading sunshine into other people's lives, regardless of the weather.

जब हमें यह महसूस होता है कि हम किसी की मदद करते हैं या उन्हें हंसते हुए देखते हैं, तो हमारे अंदर भी शांति और संतोष की भावना जगती है। यह प्रक्रिया हमें हमारे जीवन में अर्थ और उद्देश्य का एहसास कराती है। हमारी छोटी-छोटी क्रियाएं भी किसी के जीवन में बड़ा अंतर ला सकती हैं।

Sometimes your joy is the source of your smile, but sometimes your smile can be the source of someone else's.

साक्षी खन्ना

Wednesday, 18 August 2021

मनुष्यता - कृतिका राजपुरोहित

‘मनुष्यता’ एक बहुत छोटा सा शब्द लगता है परंतु इसका अर्थ महत्वपूर्ण है। यह लोगों की एक दूसरे के प्रति भावना का आभास है। मनुष्यता के कई रूपों में दिखाई दे सकती है- जैसे सद्भावना, एक दूसरे की फिक्र करना, सहायता करना आदि। यह सब बोलना और देखना आसान है परंतु इन बातों पर अमल करना उतना ही कठिन है, कोई भी इंसान किसी की बुराई देखने में देर नहीं करता परंतु गुणों को देखने में देर करता है। आज की दुनिया में मानवता दर्शाने वाले कम और नफरत, निर्दयता दर्शाने वाले अधिक मिलेंगे। लोग एक दूसरे की कदर नहीं करते तो उनकी भावना के बारे में सोचना दूर की बात है मनुष्यता एक ऐसा गुण है जिसके होने पर सब अच्छा है परंतु न होने पर सब बुरा। मनुष्यता से ही मानव बनता है, इस समय लोग इसके आवश्यकता को नहीं समझ रहे हैं परंतु इसे समझना अनिवार्य है। यदि मनुष्यता नहीं तो मानव नहीं।  

लोग इतने स्वार्थी हो गए हैं कि वह अपने अलावा दूसरों के बारे में बुरा ही सोचते हैं। ऐसा लिखने के पीछे भी तथ्य है, कोरोना महामारी के दौरान लोग दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे हैं, जमाखोरी कर रहे हैं, इतना ही नहीं अन्य वस्तुओं की भी जमाखोरी करके उसको ऊँचे दाम पर बेच रहे हैं। 

मनुष्यता केवल बोलने से नहीं होती, यह एक भावना है जो किसी की परेशानी देखकर आती है और उसकी सहायता के लिए जब हम सबसे पहले खड़े रहे, तब समझ सकते है कि हममें मानवता है। आज जानवरों में मनुष्य से कहीं ज्यादा अपनापन है क्योंकि जानवर अपने स्वार्थ में किसी का बुरा नहीं सोचते और यदि हमें अपनी आने वाली समय को उज्जवल करना है तो आज ही हमें मनुष्यता का सही अर्थ समझना होगा। इस कठिन दौर में यह आवश्यक है कि हम हर इंसान के लिए मदद करने को तत्पर रहें। यह महामारी शायद हमें यही सीख देने के लिए है। 

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और वह समाज में रहता है। जब समाज में रहता है तो एक दूसरे की मदद करना भी आवश्यक है, तभी तो उसकी सामाजिकता दिखेगी। जब हम संकट में होते हैं तब मदद की गुहार लगाते हैं, ललचाए हुई निगाहों से चारों तरफ मदद की आस करते हैं। लेकिन कभी सोचा है जब कोई और संकट में था तब हमने मदद की या नहीं। स्वयं के लिए चिल्लाने लग जाएँगे परंतु अपनी तरफ से देने का प्रयास नहीं करेंगे।

समय की गरिमा को समझते हुए हमें एक दूसरे की मदद करने की आवश्यकता है। स्वार्थ सिद्धि छोड़कर एकजुट हो जाएँ तो यह महामारी दुम दबाकर भागेगी और मनुष्यता विजई होगी।

कृतिका राजपुरोहित 
 कक्षा- ग्यारहवीं (विज्ञान)

Reflections Since 2021