Tuesday, 2 September 2025
दयालुता और सहानुभूति: जीवन की असली शक्ति - सनबीम ग्रामीण स्कूल
Tuesday, 22 July 2025
देने का जज़्बा - Sakshi Pal
यदि हम सब मिलकर थोड़ा-थोड़ा भी योगदान दें, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है। हम अपने आस-पास के लोगों की छोटी-छोटी ज़रूरतें देखकर भी मदद कर सकते हैं — किसी ग़रीब बच्चे को किताब देना, किसी बीमार को समय पर दवाई दिला देना, किसी अकेले बुज़ुर्ग से बात कर लेना — ये सब देने के ही रूप हैं। इस अध्याय ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया। अब मैं हर दिन सोचती हूं — “आज मैंने किसी के लिए क्या किया?”
Sakshi Pal, Arthur Foot Academy
Monday, 14 July 2025
एक सपना, एक सोच – जो बने सबकी कोशिश - Arthur Foot Academy
The staff team at AFA shows the way by stating a clear vision and mission for the school. We ensure that every stakeholder is involved in the process, and we grow together.
Vision
हम अपने बच्चों के लिए कैसा भविष्य चाहते हैं?
स्वतंत्र सोच और आत्मनिर्भरता
हम बच्चों को एक बेहतर समाज के लिए कैसे तैयार कर रहे हैं?
-
Honesty (ईमानदारी)
-
Respect (सम्मान)
-
Kindness (दयालुता)
-
Helping Nature (मदद करने की भावना)
Equality and Respect
Social Work and Community Service
हम बच्चों को दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते हैं – जैसे बुजुर्गों की सहायता करना, गरीब बच्चों को पढ़ाना या समाज के लिए कुछ उपयोगी करना। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है। हम बच्चों को केवल पढ़ा नहीं रहे, बल्कि उन्हें responsible citizen, good human being और socially aware व्यक्ति बना रहे हैं ताकि वे आने वाले समय में एक मजबूत, शांतिपूर्ण और बेहतर समाज बना सकें।
Vision
Mission
-
सच बोलना
-
बड़ों का सम्मान करना
-
आत्मनिर्भर बनना
-
अपनी गलती स्वीकार करना
-
दूसरों की मदद करना
आपको क्या लगता है कि पढ़ाई से बच्चों को सबसे बड़ा क्या लाभ मिलता है?
पढ़ाई से बच्चों को विषयों की गहरी समझ मिलती है, जिससे वे दुनिया को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। अच्छी शिक्षा मिलने पर बच्चे समस्याओं का समाधान निकालना और निर्णय लेना सीखते हैं। जब बच्चे कुछ नया और अच्छा सीखते हैं, तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हमारे स्कूल में हर बच्चे को उसकी क्षमताओं के अनुसार सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य कैसा बनाना चाहते हैं?
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य केवल उज्ज्वल ही नहीं, बल्कि मजबूत और उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहते हैं।
हमारा लक्ष्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनाना है। हम ऐसा भविष्य चाहते हैं जहाँ बच्चे आत्मनिर्भर हों, सोचने की क्षमता रखते हों, सवाल पूछ सकें और दूसरों के सवालों के उत्तर सोच-समझकर दे सकें।
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए – हम चाहते हैं कि हमारे Arthur Foot Academy के बच्चे कला, खेल, विज्ञान और सामाजिक विषयों में भी अपनी रुचियाँ पहचानें और उन्हें निखारें। वे चुनौतियों से डरें नहीं, उनका साहसपूर्वक सामना करें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम उन्हें ऐसा वातावरण दें, जहाँ वे सुरक्षित महसूस करें, अपनी बात खुलकर कह सकें और हर दिन कुछ नया सीखें। हमारा स्कूल उन्हें वो पंख देना चाहता है जिससे वे खुले आकाश में उड़ सकें।
हम अपने स्कूल के बच्चों का भविष्य कैसा बनाना चाहते हैं?
Education – शिक्षा क्या है?
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती — यह जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। शिक्षा वह दीपक है जो न केवल व्यक्ति के भविष्य को उजाला देता है, बल्कि पूरे समाज को भी एक नई दिशा देता है।जहाँ शिक्षा नहीं है, वहाँ समाज में जागरूकता भी नहीं होगी। इसलिए शिक्षा को सर्वोपरि मानना चाहिए।
मेरे सपनों का Arthur Foot Academy
एक ऐसा स्थान जहाँ बच्चे खुशी-खुशी सीखने आएँ, डर नहीं बल्कि प्रेम और सहयोग का वातावरण हो।स्कूल की इमारत रंग-बिरंगी हो, पेड़-पौधों और सुंदर फूलों से सजी हो, खेल-कूद के लिए खुला मैदान हो और हर कोने में कुछ नया सीखने का अवसर हो। बच्चों को सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि खेल, कहानियाँ, कला, संगीत और प्रयोगों से भी सीखने का अवसर मिले।
सबसे ज़रूरी बात – बच्चों के प्रति सम्मान।
हर बच्चे का सम्मान करें, और यह समझें कि उन्होंने हमें यह अवसर दिया है कि हम उनके भविष्य को गढ़ सकें — पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ।
आपके सपनों का Arthur Foot Academy कैसा होना चाहिए?
मैं चाहती हूँ कि मेरा सपना Arthur Foot Academy सबसे अच्छा स्कूल बने — ऐसा कि आस-पास के लोग कहें, “यह सचमुच एक बेहतरीन स्कूल है!”
हमारे स्कूल में ऐसी कौन-सी बातें हों जिन्हें हम मिलकर सिखा सकते हैं?
हम बच्चों को पढ़ना, लिखना और खेलना — सब कुछ मिलकर सिखाएँ, ताकि वे जल्दी आगे बढ़ सकें। हमें बच्चों को उनके समझने योग्य तरीके से पढ़ाना चाहिए — अलग-अलग तरीकों से सिखाना चाहिए, ताकि वे रुचि के साथ सीखें।हर बच्चे को पढ़ाई, लेखन और खेल के अलग-अलग तरीके आने चाहिए, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित हो सकें और अपने माता-पिता, स्कूल और शिक्षकों का नाम रोशन कर सकें।
Reflections Since 2021
-
▼
2025
(223)
-
▼
October 2025
(14)
- Learning Beyond Words: A Day of Inspiration and Gr...
- हम चार पंखुड़ियां - शुभम पटेल
- चार पंखुड़ियां - अशोक कुमार मौर्य
- Learning at its best - Tamanna Singh
- गुरु नानक देव जी की जीवन यात्रा से प्रेरणा - गुलाबी
- अखंडता के प्रतीक गुरु नानक को समर्पित - सनबीम ग्रा...
- Exploring the Divine Journey: Lessons from Guru Na...
- क्षमा का महत्व और जीवन में उसका अमूल्य स्थान - साक...
- क्षमा : सच्ची शक्ति और जीवन का अमूल्य गुण - ललिता पाल
- क्षमा का अमूल्य महत्व - स्वाति
- क्षमा - साक्षी पाल
- क्षमा - एक सुगंधित और सकारात्मक क्रिया - सीमा
- Celebrating Four Years of Growth, Passion, and Pos...
- My Good School: Four Years of Learning, Unity, and...
- ► September 2025 (25)
- ► August 2025 (41)
- ► April 2025 (20)
- ► March 2025 (12)
- ► February 2025 (9)
- ► January 2025 (11)
-
▼
October 2025
(14)
-
►
2024
(268)
- ► December 2024 (18)
- ► November 2024 (14)
- ► October 2024 (19)
- ► September 2024 (16)
- ► August 2024 (22)
- ► April 2024 (18)
- ► March 2024 (12)
- ► February 2024 (37)
- ► January 2024 (25)
-
►
2023
(372)
- ► December 2023 (35)
- ► November 2023 (26)
- ► October 2023 (33)
- ► September 2023 (21)
- ► August 2023 (33)
- ► April 2023 (48)
- ► March 2023 (24)
- ► February 2023 (20)
- ► January 2023 (39)
-
►
2022
(664)
- ► December 2022 (41)
- ► November 2022 (44)
- ► October 2022 (61)
- ► September 2022 (21)
- ► August 2022 (56)
- ► April 2022 (34)
- ► March 2022 (53)
- ► February 2022 (98)
- ► January 2022 (94)
-
►
2021
(168)
- ► December 2021 (41)
- ► November 2021 (24)
- ► October 2021 (15)
- ► September 2021 (14)
- ► August 2021 (12)
- ► April 2021 (8)
- ► March 2021 (9)