Sunday, 31 August 2025
Inspiration and Joy: Sunbeam Lahartara
Friday, 29 August 2025
लक्ष्य और सफलता - सीमा
लक्ष्य
लक्ष्य वह सपना है जिसकी एक समय-सीमा होती है। कोई सपना तभी वास्तविक बनता है जब उसे पूरा करने के लिए निश्चित समय-सीमा तय की जाए। यह प्रेरणा देता है, कार्यों को प्राथमिकता देता है और सपनों को हकीकत में बदलने के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करता है। सफल होने के लिए लक्ष्य होना आवश्यक है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि लक्ष्य हमें दिशा प्रदान करते हैं, प्रेरित करते हैं और मेहनत को सही राह पर ले जाते हैं। बिना लक्ष्य का जीवन दिशाहीन हो जाता है। लक्ष्य तय होने से हमें यह पता चलता है कि क्या हासिल करना है और कैसे, जिससे हम अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।
क्या जुनून पर्याप्त है?
केवल जुनून या प्रबल इच्छा किसी व्यक्ति को सफल बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। जुनून निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण शक्ति है जो हमें प्रेरित करती है, लेकिन सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, धैर्य, योजना और आवश्यक कौशल भी चाहिए।
लक्ष्य वह सपना है जिसकी एक निश्चित समय-सीमा होती है। लक्ष्य को पाना आसान नहीं होता, इसके लिए निरंतर प्रयास करना पड़ता है। सफल होने के लिए जीवन में लक्ष्य का होना आवश्यक है। बिना लक्ष्य का जीवन व्यर्थ और दिशाहीन हो जाता है। जीवन में लक्ष्य तारे की तरह होता है, जो हमारे मार्ग को रोशन करता है।
एक स्पष्ट लक्ष्य होना हमारे व्यक्तिगत विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकांश लोगों का लक्ष्य एक सुनहरा भविष्य बनाना होता है। यदि हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचना है, तो मेहनत रूपी ईंधन को अपने भीतर जलाना ही होगा। व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में सपने सजाता है और जब ठान लेता है, तो उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करता है।
लक्ष्य बहुत छोटा-सा शब्द है, लेकिन इसका हमारे जीवन में अत्यंत बड़ा महत्व है। लक्ष्य का अर्थ है — पक्का इरादा करना, निरंतर प्रयास करना और किसी चीज़ को पाने की आकांक्षा रखना।
विशाखा यादव
सनबीम ग्रामीण स्कूल
लक्ष्य - Mamta
लक्ष्य निर्धारण और विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह जीवन में कम उम्र से ही सीखने लायक एक आवश्यक कौशल है। लक्ष्य हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। अगर हम सुनिर्धारित लक्ष्य की परिकल्पना को मानते हैं तो यह तर्कसंगत होगा कि हम अपने बच्चों को भी लक्ष्य निर्धारण के प्रति संवेदनशील बनाना चाहेंगे। लेकिन बच्चों को इस विचार को समझ पाना बहुत कठिन होता है। इसका एक तरीका है कि हम अपने बच्चों को कहानी सुनाएं जिसमें यह सिद्ध किया गया हो कि कैसे असंभव कार्य को संभव बनाया गया हो कहानियों बच्चों के रुचि के अनुसार चुनना चाहिए।
जैसे एक छोटी सी चिड़िया की कहानी -
एक समय की बात है एक छोटी सी चिड़िया थी ।जिसका नाम था चंदा उसका एक बड़ा सपना था। वह एक सुंदर और बड़ा घोंसला बनाना चाहती थी ।जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह सके। चंदा ने अपने सपने को पूरा करने के लिए योजना बनाई उसने हर दिन थोड़ी-थोड़ी लकड़िया इकट्ठा की और अपने घोसले को बनाने के लिए उपयोग किया। लेकिन चंदा के दोस्तों ने उसे नाकाम करने की कोशिश की उन्होंने कहा तुम इतनी छोटी हो इतना बड़ा घोंसला नहीं बना सकती लेकिन चंदा ने हार नहीं मानी उसने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखी। उसने हर दिन थोड़ी-थोड़ी प्रगति की और अंत में उसका घोसला बनकर तैयार हो गया।
इस कहानी से हमें यह सीखने को मिलती है कि हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें अपने सपनों पर विश्वास करना चाहिए। और कड़ी मेहनत करना चाहिए चंदा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाई और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।
निष्कर्ष
लक्ष्य जीवन में सफलता प्राप्त करने की पहली सीढ़ी होता है। यदि हमारे पास स्वस्थ लक्ष्य नहीं है तो जीवन की दिशा भटक सकती है ।लक्ष्य हमें मेहनत करने के प्रेरणा देता है और कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है ।यह हमारे समय ,ऊर्जा और प्रयास को सही दिशा में लगता है ।लक्ष्य के बिना इंसान एक नाव की तरह होता है जो बिना पतवार के समुद्र में भटकती रहती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में छोटा या बड़ा कोई ना कोई लक्ष्य जरूर तय करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
Sunbeam Gramin School
Tuesday, 26 August 2025
Lessons from Animals and Life - Sunbeam Suncity School
कृतज्ञता का महत्व- Sunbeam Gramin School
कृतज्ञता का अर्थ है किए हुए उपकार को मानना और उसके प्रति आभार व्यक्त करना। कृतज्ञता एक सकारात्मक भावना है, जो किसी के प्रति दयालुता या सहायता के लिए सराहना व्यक्त करती है। कृतज्ञता एक गुण है और मानवता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यह हमें दूसरों के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना रखने में मदद करती है।
आजकल के बच्चे भी बहुत-सी चीज़ों के महत्व को नहीं समझते। भोजन, कपड़े, आरामदायक बिस्तर और खिलौने, पढ़ने के लिए स्कूल, छुट्टियाँ और जन्मदिन की पार्टियाँ — ये सब वे सामान्य मान लेते हैं। बहुत कम बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें इन सबका सही महत्व “पता” होता है। वास्तव में वे ही बच्चे इन सभी चीज़ों के लिए कृतज्ञ होते हैं। हमें भी जो सुविधाएँ प्राप्त हैं, उनके लिए कृतज्ञ होना “चाहिए”।
कृतज्ञता, यानी किसी के प्रति आभार व्यक्त करना, जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने और खुशी पाने में सहायक होता है।
कृतज्ञता एक ऐसी भावना है, जो हमें जीवन की अच्छी चीज़ों को पहचानने और उनके लिए आभारी होने में मदद करती है। जब हम कृतज्ञ होते हैं, तो हम सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं और नकारात्मक विचारों से दूर रहते हैं। इससे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
कृतज्ञता हमें दूसरों के प्रति अधिक दयालु और सहानुभूतिपूर्ण बनाती है, जिससे हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं। जब हम अपने जीवन की छोटी-छोटी चीज़ों के लिए भी आभारी होते हैं, तो हम अधिक खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं।
कृतज्ञता का अर्थ है – किसी के प्रति किए गए उपकार या सहायता को मानना और उसके प्रति आभार व्यक्त करना। यह एक सकारात्मक भावना है, जो सम्मान और भरोसे की भावना से जुड़ी होती है।
कृतज्ञता का अर्थ :
-
दयाभाव रखना : किसी के द्वारा की गई मदद या उपकार को याद रखना और उसका सम्मान करना।
-
आभार व्यक्त करना : किसी के प्रति अपनी भावनाओं और आभार को शब्दों या कर्मों से व्यक्त करना।
-
सकारात्मकता : कृतज्ञता एक सकारात्मक भावना है, जो दूसरों और स्वयं की भावनाओं को बढ़ाती है।
कृतज्ञता के लाभ :
-
सकारात्मक दृष्टिकोण : यह जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।
-
मजबूत रिश्ते : कृतज्ञता दूसरों के साथ संबंधों को मजबूत बनाती है।
– Nainisha Maurya
Class – 5
Reflections Since 2021
-
▼
2026
(7)
-
▼
January 2026
(7)
- Jabaaz Kishori Project - Sunbeam School Ballia
- A peek into the inner landscapes
- The SPECIAL Joy of Storytelling and Reading- Sunb...
- कहानी, प्रकृति और सीख - सनबीम ग्रामीण स्कूल
- Memories, Stories, and Learning - Sunbeam School B...
- Turning Stories into Strength - Sunbeam School, Ba...
- The Importance of Reading in a Student’s Life - Su...
-
▼
January 2026
(7)
-
►
2025
(272)
- ► December 2025 (13)
- ► November 2025 (19)
- ► October 2025 (31)
- ► September 2025 (25)
- ► August 2025 (41)
- ► April 2025 (20)
- ► March 2025 (12)
- ► February 2025 (9)
- ► January 2025 (11)
-
►
2024
(268)
- ► December 2024 (18)
- ► November 2024 (14)
- ► October 2024 (19)
- ► September 2024 (16)
- ► August 2024 (22)
- ► April 2024 (18)
- ► March 2024 (12)
- ► February 2024 (37)
- ► January 2024 (25)
-
►
2023
(372)
- ► December 2023 (35)
- ► November 2023 (26)
- ► October 2023 (33)
- ► September 2023 (21)
- ► August 2023 (33)
- ► April 2023 (48)
- ► March 2023 (24)
- ► February 2023 (20)
- ► January 2023 (39)
-
►
2022
(664)
- ► December 2022 (41)
- ► November 2022 (44)
- ► October 2022 (61)
- ► September 2022 (21)
- ► August 2022 (56)
- ► April 2022 (34)
- ► March 2022 (53)
- ► February 2022 (98)
- ► January 2022 (94)
-
►
2021
(168)
- ► December 2021 (41)
- ► November 2021 (24)
- ► October 2021 (15)
- ► September 2021 (14)
- ► August 2021 (12)
- ► April 2021 (8)
- ► March 2021 (9)




